पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भींडर परिसर में वंदे गंगे जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इसके अंतर्गत एक रैली निकाली गई जो नगर में जन जागरूकता और पर्यावरण जल संरक्षण के साथ-साथ आम जन में यह जन जागृति हो कि हमारे चारों तरफ जो वातावरण है उसको हमको शुद्ध और साफ सुथरा रखना चाहिए। विद्यालय के सेमिनार हॉल के अंदर संपन्न चार्ट प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, स्पीच प्रतियोगिता के अंतर्गत भींडर नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया और अपना शानदार प्रदर्शन किया। अतिरिक्त ब्लॉक भींडर शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार, प्राचार्य अशोक कुमार जोशी ने रैली को हरे पत्ते दिखाकर नगर के लिए रवाना किया रैली में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण और क्लीन वाटर बॉडीज के अंतर्गत विभिन्न स्लोगन के साथ यह आयोजन नगर के विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए जन जागरण को एक शानदार दिशा प्रदान की दिशा प्रदान की।
रैली में उपखंड कार्यालय के अधिकारी, उप खंड शिक्षा अधिकारी, विभिन्न संस्थाओं के शिक्षक और शिक्षिका , आंगनवाड़ी आशा सहयोगिनियों, स्काउट गाइड एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक इत्यादि ने भाग लिया और अभियान को सफल बनाया। अतिरिक्त मुख्य खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार खटीक ने सभी को शपथ दिलाई, प्रिंसिपल अशोक कुमार जोशी ने पर्यावरण संरक्षण अभियान को सभी के समर्थन की अपील की।
पर्यावरण संरक्षक अम्बा लाल चौबीस ने सभी से आने वाले वर्षा ऋतु में पौधे लगाने और जल की शुद्धता को बनाए रखने की अपील की।
उप खंड स्तरीय कार्यक्रम का संयोजन संचालन दिनेश प्रकाश शर्मा व्याख्याता पीम श्री विद्यालय भींडर ने करते हुए सभी से जल संरक्षण के साथ साथ पंच तत्वों के शुद्धता को महत्व देने की अपील सभी से की।

रिपोर्ट केलास तेली भींडर उदयपुर राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *