प्रदेशीय सेपक टाकरा प्रतियोगिता में बरेली की टीम सभी छह वर्गों में ओवरआॅल चैंपियन रही। अंडर-19 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला बरेली और मेरठ के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बरेली ने 2-0 से मेरठ को मात देकर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल जीता। वहीं, उपविजेता रहकर मेरठ ने सिल्वर और आयोध्या ने तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए ब्राॅन्ज मेडल अपने नाम किया। मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, विशिष्ठ अतिथि डीआईओएस डाॅ. अजीत कुमार ने विजेताओं को मेडल्स और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आरएन टैगोर इंटर काॅलेज के तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद स्पोट्र्स स्टेडियम में शनिवार को प्रदेशीय सेपक टाकरा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि जो फिट रहेगा वही हिट रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इसी संकल्प को पूरा करता युवा खेल जगत के एशियन गेम्स में मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन कर रहा है। खेल का मैदान जीवन में प्रतिस्पर्धा के साथ अनुशासित रहते हुए अपने जीवन को सफल बनाने की प्रेरणा देता है।
प्रतियोगिता का संचालन संचालन सन्देश राठौर और श्रीधर शुक्ला ने किया। इस दौरान आरएन टैगोर काॅलेज की प्राधानाचार्य वंदना मिश्रा, मंडलीय क्रीडा सचिव नईम अहमद, जोन सेक्रेटरी सेपक टाकरा सुमिल सीरिया, अंतरराष्ट्रीय कोच बीए शर्मा, अरुण कश्यप, वैभव जायसवाल सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य प्रधानाचार्या, शारीरिक शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।






बरेली
अमित कुमार कश्यप
