जबलपुर के बड़े कारोबारी पर 20 लाख की रंगदारी, 2.50 लाख के साथ होटल से दबोची गई हसीना पूजा रैदास
जबलपुर (मध्य प्रदेश):
मुस्कुराहट के पीछे छिपे भयानक इरादे, मीठी बातों का ताना-बाना और फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का वो खौफनाक खेल, जिसने शहर के एक नामी रियल एस्टेट कारोबारी की जिंदगी में भूचाल ला दिया। सोशल मीडिया की एक छोटी सी मुलाकात कब जिंदगी का सबसे बड़ा दुःस्वप्न बन जाएगी, इसका अंदाजा कारोबारी को भी नहीं था। जबलपुर पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल ‘हनीट्रैप’ और रंगदारी के रोंगटे खड़े कर देने वाले मामले का पर्दाफाश करते हुए 28 वर्षीय शातिर महिला पूजा रैदास को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
सोशल मीडिया पर बिछाया हुस्न का जाल
मामले का खौफनाक पहलू यह है कि यह पूरी कहानी अक्टूबर 2025 में सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई थी। इसके बाद एक डांस प्रोग्राम में मुलाकात हुई और बातचीत का सिलसिला गहराता गया। आरोपी पूजा रैदास (28), जो उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली की रहने वाली है, ने धीरे-धीरे कारोबारी को अपने मोहपाश में बांध लिया। कभी अपनी पारिवारिक मजबूरियों की झूठी कहानियां तो कभी लाचारी का रोना रोकर वह लगातार कारोबारी से आर्थिक मदद ऐंठती रही। सीधे-सादे कारोबारी ने इंसानियत के नाते मदद की, लेकिन उसे क्या पता था कि वह अपनी ही बर्बादी की पटकथा लिख रहा है। देखिए रिपोर्ट पंडित जुगनू शर्मा के साथ
रिपोर्ट. पंडित जुगनू शर्मा






लोकेशन. जबलपुर,मध्य प्रदेश
रिपोर्ट. पंडित जुगनू शर्मा
