जिला माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बरेली के हाल ही में संपन्न चुनाव में समाज की डॉ. शालिनी माहेश्वरी के उपाध्यक्ष पद पर चयन पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला माहेश्वरी सभा के पदाधिकारियों ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और पुष्प-गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयुक्त मंत्री सीए मनोज माहेश्वरी, जिला माहेश्वरी सभा बरेली के अध्यक्ष डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी, उपाध्यक्ष अंशु माहेश्वरी, मंत्री सुनीत मूना एवं संदीप जाखेटिया मौजूद रहे। सभी ने डॉ. शालिनी माहेश्वरी को आईएमए में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. शालिनी माहेश्वरी का चयन समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई जिम्मेदारी के माध्यम से वह चिकित्सकीय क्षेत्र में प्रभावी योगदान देंगी और चिकित्सा समुदाय के हितों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

बरेली
अमित कुमार कश्यप
