शादी के 3 साल बाद मायके से पत्नी के द्वारा 50 हजार की मांग की पूरी नहीं होने पर पति ने पत्नी को इंजेक्शन लगाने के बाद छत से फेंक दिया गांव वालों की सूचना पर परिवार वाले लड़की की ससुराल पहुंचे उन्होंने तलाश कर बेटी को बदायूं से बरामद करके बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला ने पति , सास, ससुर , नंद, जेठ , जिठानी और देवर के खिलाफ थाना कैंट में मुकदमा दर्ज कराया है।

बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के गांव भरतौल निवासी संतोष ने अपनी पुत्री की सलोनी की शादी तीन साल पहले जिला शाहजहांपुर के थाना कलान गांव भून्नी खेड़ा के रहने वाले रामगोपाल से की थी रामगोपाल झोलाछाप डॉक्टर है सलोनी का आरोप है शादी के एक साल बाद पति आए दिन सलोनी के साथ पति रामगोपाल , सास ऊषा देवी , ससुर तेजपाल , ननद रचना , देवर दीपू और अमन , जेठ जिठानी मारपीट करते है और पैसे के मांग करते है।
परसो दो दिन पहले रामगोपाल ने सलोनी से कहा अपने मायके से 50 हजार रुपए मांगो कहो मेरी तबियत बहुत खराब है सलोनी ने मना कर दिया पति रामगोपाल ने गुस्सा में आकर पहले दोनों बच्चों को पीटा उसके बाद पत्नी सलोनी के इंजेक्शन लगाकर छत से फेंक दिया सलोनी घायल और बेहोश हो गई पति बदायूं में एक क्लिनिक पर ले गया सूचना मिलते ही मायके वाले पीछे पीछे बदायूं पहुंच गए पति फरार हो गया। मायके वालों ने सलोनी को बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और थाना कैंट में पति सहित परिवार वालों पर मुकदमा लिखवा दिया है कार्रवाही की मांग की है। घायल महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

बरेली

अमित कुमार कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *