बरेली कॉलेज में अचानक फीस बढ़ोतरी के विरोध में 21 सितंबर 2026 (सोमवार) को छात्रनेता अर्पण गर्ग के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। छात्रों का आरोप है कि नगर निगम का लगभग 29 करोड़ रुपए बकाया टैक्स चुकाने के लिए कॉलेज प्रशासन छात्रों से फीस बढ़ोतरी के रूप में अवैध वसूली कर रहा है।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें:
ज्ञापन में छात्रनेता अर्पण गर्ग ने कॉलेज प्रशासन से फीस बढ़ोतरी किए जाने का शासनादेश, विश्वविद्यालय का आदेश, अथवा प्रबंध समिति के प्रस्ताव से संबंधित साक्ष्य व अन्य तथ्य छात्रों को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अतिरिक्त, परिसर में साफ-सफाई व स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराने तथा कॉलेज कर्मचारियों द्वारा छात्रों से अभद्रता की शिकायत पर कार्रवाई की भी मांग की गई।
प्रशासन का जवाब:
प्राचार्य की अनुपस्थिति में उपप्राचार्या वंदना शर्मा ने ज्ञापन स्वीकारते हुए कहा कि फीस बढ़ोतरी के मूल कारण के बारे में उन्हें जानकारी ही नहीं है। उन्होंने आश्वासन देते हुए सटीक जानकारी छात्रों को उपलब्ध कराने की बात कही तथा अभद्रता करने वाले कर्मचारी को चेतावनी का नोटिस जारी किया।
आगे की कार्रवाई:
छात्रनेता अर्पण गर्ग ने बताया कि 22 सितंबर 2026 (मंगलवार) को छात्रों का एक प्रतिनिधिमण्डल कॉलेज प्रशासन से फीस बढ़ोतरी व अन्य अनियमिताओं के संबंध में गहनता से चर्चा करेगा।
मौजूद छात्र-छात्राएं:
ज्ञापन सौंपने के दौरान छात्रनेता अर्पण गर्ग के अतिरिक्त अंजू, संजय वर्मा, आकाश, अजीम बेग, आयुष राणा, अमजद खान, श्रद्धा शर्मा, सुरजीत कोहली, अनुज दाऊ, हर्षित, सिद्धांत, गौरव कुमार, आदित्य कुमार, पूनम, लोकेश कुमार, ज्योत्सना, विलास, आदित्य धनराज इत्यादि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
पृष्ठभूमि:
बरेली कॉलेज पर नगर निगम का करीब 29-32 करोड़ रुपए का टैक्स बकाया है, जिसके बोझ को छात्रों पर डालने का विरोध छात्र संगठन लगातार कर रहे हैं। समाजवादी छात्र सभा ने पहले भी 9 सितंबर को कलेक्ट्रेट तक ‘छात्र न्याय मार्च’ निकालकर इस मुद्दे को उठाया था।

बरेली
सचिन श्याम भारतीय
