जनपद संभल के थाना बनियाठेर पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के दो स्टाटर , करीब 1.5 किलोग्राम तांबे का अधजला तार और 2750 रुपये की नकदी बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए मेडिकल परीक्षा कर करके जेल भेज दिया है
पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को जनेटा निवासी शाने आलम ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि 4 सितंबर को अज्ञात आरोपियों ने उसके ट्यूबवेल से स्टेटर और तांबे के तार के टुकड़े चोरी कर लिए। मामले में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 190/2026 के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी।
वहीं, 20 अगस्त 2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय गुमथल की इंचार्ज अध्यापिका उमा गुप्ता ने तहरीर दी थी कि 14 अगस्त को अज्ञात आरोपियों ने स्कूल से इन्वर्टर और बैटरी चोरी कर ली। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर 2026 को थाना बनियाठेर पुलिस टीम ने दोनों मुकदमों से संबंधित वांछित आरोपियों अरबाज पुत्र हबीब, उम्र 20 वर्ष और सोहिल पुत्र हबीब, उम्र 19 वर्ष, निवासी अशरफी चौक, मोहल्ला लक्ष्मणगंज, थाना चंदौसी, संभल को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो स्टेटर, करीब 1.5 किलोग्राम तांबे का अधजला तार और 2750 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। और पुलिस ने दोनों अभिलेखों को गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया है

रिपोर्ट अशोक कुमार
लोकेशन चंदौसी संभल
