बरेली के पुलिस अधीक्षक उत्तरी बरेली मुकेश चंद्र मिश्रा का स्थानांतरण गोरखपुर होने पर किसान नेता डॉ. रवि नागर ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर उन्हें अशोक चक्र स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर डॉ. रवि नागर ने कहा कि मुकेश चंद्र मिश्रा ने बरेली में अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए सकारात्मक सहयोग किया। किसानों की समस्याओं एवं किसान हित से जुड़े विषयों में उनके द्वारा दिए गए सहयोग के लिए किसान समाज उनका आभारी रहेगा।
डॉ. रवि नागर ने कहा कि श्री मिश्रा का व्यवहार, जनसामान्य के प्रति संवेदनशीलता तथा सहयोग की भावना सदैव स्मरणीय रहेगी। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण प्रशासनिक सेवा का हिस्सा है, लेकिन अधिकारी द्वारा अपने कार्यकाल में समाज के लिए किए गए अच्छे कार्य लोगों के बीच लंबे समय तक याद रहते हैं।
इस अवसर पर किसान प्रतिनिधियों ने भी श्री मुकेश चंद्र मिश्रा को काशी में नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर मुख्य रूप से किसान एकता संघ के राष्ट्रीय सचिव यज्ञ प्रकाश गंगवार, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा पंडित राजेश शर्मा, मंडल अध्यक्षबोहरनलाल गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष गिरीश गोस्वामी, मंडल महासचिव डॉ अंशु भारती, जिला उपाध्यक्ष संजय पुजारी, जिला सचिव प्रेमपाल गंगवार, वीरेशभगत जी,शहादत खान, राजेंद्र खलीफा, पेशकार सिंह गुर्जर, धनपाल मौर्य आदि बड़ी संख्या में किसान एकता संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बरेली

अमित कुमार कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *