राजेंद्र नगर निवासी एवं युवा समाजसेवी आयुष अग्रवाल को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में सम्मानित किया गया। विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आयुष अग्रवाल को उनके सामाजिक कार्यों और समाजसेवा के प्रति योगदान को देखते हुए मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान आयोग की ओर से आयुष अग्रवाल को सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत पद्म भूषण सम्मान से भी सम्मानित किए जाने की जानकारी दी गई। इस सम्मान के बाद बरेली के सामाजिक एवं युवा वर्ग में खुशी का माहौल है।

आयुष अग्रवाल लंबे समय से सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। युवाओं के बीच उनकी सक्रियता और समाजहित से जुड़े कार्यों के कारण उन्हें युवा समाजसेवी के रूप में पहचान मिली है। वह भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं और सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसेवा के कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं।

दिल्ली में मिले इस सम्मान को आयुष अग्रवाल ने समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी सहयोगियों और शुभचिंतकों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि समाज के लिए कार्य करना उनके लिए सम्मान के साथ-साथ जिम्मेदारी भी है और वह भविष्य में भी जनसेवा एवं सामाजिक कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे।

रिपोर्ट: सचिन श्याम भारतीय
लोकेशन: बरेली यू पी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed