सिविल लाइंस व्यापार मंडल ने सिविल लाइंस में लगातार गंभीर होती पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था को लेकर सक्रिय पहल शुरू की है।

डीपी सिटी द्वारा आहूत बैठक में व्यापार मंडल के सदस्यों ने पार्किंग की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि यदि मल्टीलेवल पार्किंग का पूरी क्षमता से संचालन और उपयोग सुनिश्चित किया जाए, तो सिविल लाइंस की पार्किंग समस्या का काफी हद तक समाधान संभव है।

इसी क्रम में सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा एवं महामंत्री शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने मल्टीलेवल पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संचालन एजेंसी के प्रबंधक से मुलाकात कर मौजूदा व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण में सामने आई प्रमुख कमियां:

  • पार्किंग तक पहुंचने वाले मार्ग पर जलभराव एवं गड्ढों की समस्या।
  • पार्किंग की क्षमता के मुकाबले लगभग आधी संख्या में ही वाहन खड़े मिले।
  • कई वाहन लंबे समय से पार्किंग परिसर में खड़े पाए गए।
  • पार्किंग परिसर की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे।
  • प्रथम तल के फर्श पर लगभग 6 इंच से लेकर डेढ़ फुट तक गहरे गड्ढे।
  • पार्किंग की लिफ्ट खराब होने के कारण ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में लोगों को कठिनाई।
  • परिसर के शौचालय अत्यंत गंदे एवं उपयोग के योग्य नहीं पाए गए।
  • तीनों प्रवेश मार्गों पर पुराने एवं कबाड़ वाहनों के खड़े होने से आवागमन बाधित।
  • पार्किंग तक पहुंचने के लिए पर्याप्त साइन बोर्ड एवं दिशा-सूचक व्यवस्था का अभाव।

सिविल लाइंस व्यापार मंडल का मानना है कि केवल मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कर देना पर्याप्त नहीं है। उसका सुरक्षित, स्वच्छ, सुविधाजनक और पूरी क्षमता से संचालन सुनिश्चित किया जाना भी उतना ही आवश्यक है।

व्यापार मंडल शीघ्र ही नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता कर इन समस्याओं को उनके संज्ञान में लाएगा तथा शासन-प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को भी वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा।

व्यापार मंडल का उद्देश्य है कि आवश्यक सुधार शीघ्र किए जाएं और मल्टीलेवल पार्किंग का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो, जिससे व्यापारियों, ग्राहकों एवं आम नागरिकों को राहत मिले तथा सिविल लाइंस की पार्किंग और यातायात व्यवस्था में प्रभावी सुधार हो।

निरीक्षण में उपस्थित प्रमुख व्यापारी:
सुशील खरबंदा (अध्यक्ष)
शिव शंकर सिंह (महामंत्री)
संदीप कटयाल
राजकमल जायसवाल
बबलू रघुवंशी
अनिल सुनेजा
मेघराज यादव
शेख डाबर
सिकंदर अली
एवं अन्य व्यापारीगण सिविल लाइंस व्यापार मंडल, प्रयागराज
व्यापारियों की आवाज़ — सिविल लाइंस के बेहतर

संवाददाता- देवेंद्र शुक्ला

प्रयागराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *