खतौली। मेपल्स एकेडमी में हिंदी दिवस एवं गणपति चतुर्थी का पर्व बड़े ही श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत गणपति स्थापना के साथ हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए।
प्रधानाचार्य श्री राजीव खोखर ने बाप्पा की आरती की तथा प्रबंधक महोदय ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की। हिंदी दिवस पर छात्रों ने ओजस्वी भाषण दिए और हिंदी अध्यापिका ने हिंदी को हमारी संस्कृति, संस्कार व पहचान की मुख्य कड़ी बताया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति व भाषा के प्रति सम्मान जगाना रहा। अंत में उत्साह और भक्तिमय माहौल में समारोह का समापन हुआ।
“हिंदी हमारी शान है,
हिंदी भारत की पहचान है।”

रिपोर्ट. पंडित जुगनू शर्मा
लोकेशन. खतौली
