ट्रैक्टर का एक्सल टूटने से सड़क हादसा हुआ
सम्भल में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। इस हादसे में करीब दर्जनभर लोग घायल हुए हैं, जिनका सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 18 लोग सवार थे और वे मुरादाबाद में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। यह सड़क हादसा सोमवार दोपहर 12 बजे संभल जिला मुख्यालय से 48 किलोमीटर दूर तहसील संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के रहटोल में हुआ। ट्रॉली का पिछला पहिया का एक्सल टूटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। मृतक महिलाओं की पहचान पैंतिया माफी गांव, थाना असमोली निवासी ओमवती (60) पत्नी हरपाल, ममता (50) पत्नी दयाराम और चंद्रवती (55) पत्नी हरकेश के रूप में हुई है। गांव का ही अनिल ट्रैक्टर चला रहा था।

रिपोर्ट.. अशोक कुमार
लोकेशन.. संभल
