
रजपुरा में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में गुन्नौर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में गुन्नौर की टीम ने चंदू नगला की टीम को 24 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
टूर्नामेंट में विजेता रही गुन्नौर की टीम को ट्रॉफी के साथ 21 हजार रुपये की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं, उपविजेता रही चंदू नगला की टीम को ट्रॉफी और 11 हजार रुपये की नकद धनराशि प्रदान की गई।गुनौर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाए। जवाब में दूसरी टीम 90 रन ही बना सकी। इस तरह गुनौर ने शानदार जीत दर्ज की।
ताज़िम: 3 ओवर, 20 रन देकर 2 विकेट मैच का टर्निंग पॉइंट
मैच का मोमेंटम उस समय बदला जब वासिल ने पॉइंट पर हवा में उड़ते हुए शानदार कैच लपका। उस कैच ने मैच का रुख ही पलट दिया। मैदान में मौजूद दर्शकों ने भी इस शानदार फील्डिंग का जमकर लुत्फ उठाया।टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
रिपोर्ट उमेश गुप्ता
लोकेशन संभल
