मा0 जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारियों द्वारा मेधावी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए सर्टिफिकेट मेडल किया गया प्रदान

जिलाधिकारी द्वारा आपरेशन उड़नपरी के नाम से नवाचार करते हुए समस्त 10 छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप और ई-स्कूटी मय हेलमेट के प्रदान की गयी

संवाददाता: रवि पाण्डेय
मो न. 09897371874
बरेली, उप्र

आज बरेली,28 अप्रैल 2026। मा0 वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ0 अरुण कुमार, मा0 महापौर डॉ0 उमेश गौतम, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मा0 सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार, मा0 विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, मा0 विधायक बिथरी चैनपुर डॉ0 राघवेन्द्र शर्मा, मा0 विधायक नवाबगंज डॉ0 एमपी आर्य की गरिमामयी उपस्थिति में आज बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों का पुरस्कार वितरण कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुआ।

जनपद बरेली आंवला के खेड़ा स्थित सर्वोदय जनकल्याण इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा हाईस्कूल तथा इण्टर में प्रदेश स्तर पर टॉप किया गया हैं। हाईस्कूल टॉप 10 की सूची में रश्मि 6वें स्थान पर, रजनी सिंह व शिवानी 8वें स्थान पर तथा गुलशन यादव व वैष्णवी गुप्ता 10वें स्थान पर रहीं। इसी प्रकार इण्टरमीडिएड में उक्त विद्यालय की ही नन्दिनी गुप्ता प्रदेश में द्वितीय, सुरभि यादव तृतीय, खुशी मौर्य व सिमरन मौर्य 6वें स्थान पर तथा चमन जहां प्रदेश में 7वें स्थान रही। सभी छात्राओं को बधाई व उनके अग्रिम जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गयी।

इस असवर पर मा0 वन एवं पर्यावरण मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि आप सभी बच्चियां अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि दूरदर्शिता, कड़ी मेहनत व पक्के इरादे से कुछ भी सम्भव है। उन्होेंने कहा देश की तरक्की में आधी आबादी की भूमिका आपके माध्यम से महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

मा0 महापौर ने इस अवसर पर बच्चों, उनके अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों को बहुत-बहुत बधाई दी और जनपद में टॉप छात्राओं को इनवर्टिस यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने पर 100 प्रतिशत स्कालरशिप प्रदान किए जाने साथ ही ऑनलाइन कोर्स करने पर भी आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की।

मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी छात्र/छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपने अपने अभिभावकों का जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने किया है।

मा0 विधान परिषद सदस्य ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश से बरेली जनपद के 10 बच्चों ने टॉप किया है यह गर्व की बात है।

मा0 विधायक बिथरी चैनपुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से बच्चियां इतिहास रच रही है यह बहुत गर्व की बात है। मैं स्वयं गांव में जन्मा और सरकारी विद्यालय में पढ़ा हूँ। उन्होंने कहा कि आप वो बच्चे हैं जो खुद पढ़ते हैं बाकी कानवेंट स्कूलों के बच्चों को उनके माता-पिता व ट्यूटर पढ़ाते है। उन्होंने कहा कि यदि आप मेहनत करके सरकारी कालेजों में डॉक्टर/इंजीनियर बनने हेतु प्रवेश लेते है तो आपका खर्च उनके द्वारा उठाया जाएगा।

मा0 विधायक नवाबगंज ने सभी छात्र/छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों को किसी ना किसी को आदर्श मानते हुए सुप्रेरित होते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी ने कहा था कि ‘‘शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वो दहाड़ेगा‘‘। सपनों को पूर्ण करने का सार्थक माध्यम शिक्षा ही है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा था कि जो बेटियां हाईस्कूल व इण्टर में टॉप करेंगी उन्हें ई-स्कूटी उपहार स्वरूप दी जाएगी। इसी क्रम में आज बेटियों को मेडल के साथ-साथ ई-स्कूटी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता के अभाव में बच्चों की शिक्षा प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन बच्चियों के नाम से उनके ग्रामों में सड़कों का निर्माण अगले 06 माह में कराया जाएगा।

इस अवसर पर मा0 मंत्री जी, जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारियों द्वारा इतिहास रचने वाले विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गयी। जिलाधिकारी ने आपरेशन उड़नपरी के नाम से नवाचार करते हुए ई-स्कूटी उपहार स्वरूप प्रदान की।

इस अवसर जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देश दीपक सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत सिंह, छात्र/छात्राएं, अभिभावकगण सहित विद्यालय प्रबंधन/ शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *