बुलंदशहर: खुर्जा के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की तेज और प्रभावी कार्यप्रणाली के चलते बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आरोपी मयंक सैनी उर्फ दग्गी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर अगवाल फाटक के पास हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए टीम पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी मयंक सैनी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण इस प्रकार है: मयंक सैनी उर्फ दग्गी, पुत्र महेशचंद सैनी, निवासी ब्राइट पब्लिक स्कूल के पास, कस्बा व थाना खुर्जा नगर, जनपद बुलंदशहर।

पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते इस सनसनीखेज मामले में अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना खुर्जा नगर में वर्ष 2026 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में तथा वर्ष 2023 में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 279, 323, 427 और 504 में मुकदमे दर्ज हैं।

थाना खुर्जा नगर पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Reporter Anoop sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *