कस्बे में बुढ़ाना रोड पर आयोजित भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल भाटी ने कहा कि 129 किसानों को गौतमबुध नगर में जेल में बंद कर रखा है। यदि उन्हें रिहा नहीं किया गया तो, 17 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के सभी थानों में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ता ज्ञापन और अपनी गिरफ्तारी देंगे।
बुढ़ाना रोड पर स्थित एक पार्किंग स्थल पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में राशेश्वर सैनी, मुमताज, फिरोज, फैसल, तालिब को सदस्यता दिलाने के बाद उन्हें पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं भाकियू लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आदेश पर 17 दिसंबर को 1:00 बजे खतौली थाने में ज्ञापन और गिरफ्तारी दी जाएगी। संचालन कर रहे डॉक्टर इसरार सैफी ने कहा कि सभी को एकजुट होना अनिवार्य है। उन्होंने मीटर बदलने के नाम पर की जा रही है अवैध वसूली को लेकर भी कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अनिल भाटी ने कहा कि गौतम बुध नगर में किसानों की भूमि अधिग्रहण की गई थी उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा। लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया जिसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन शुरू किया था। सरकार किसानों को दबाने का काम कर रही है। 129 किसानों को जेल में बंद कर दिया गया जिनमें से चार किसान नेता ऐसे हैं जिनसे किसी को बात नहीं करने दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर स्यौराज सिंह के निर्देश पर 17 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के सभी थानों में कार्यकर्ता ज्ञापन और सांकेतिक गिरफ्तारी देंगे। कार्यक्रम में ठाकुर आकाश पुंडीर, मनोज राजपूत, संजीव कुमार, डॉक्टर अंकुर प्रकाश गुप्ता, डॉक्टर महेंद्र कुमार मिश्रा, नावेद, कुलदीप, फिरोज राणा, लक्ष्मण सिंह, शाहरुख सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

रिपोर्ट.. पंडित जुगनू शर्मा
लोकेशन.. खतौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *