हादसे में इनकी मौत01. दुर्पत प्रजापति (30), ग्राम गुरेदा, गुंडरदेही02.सुमित्रा बाई कुम्भकार (50) ग्राम घोराड़ी, महासमुंद03.मनीषा कुम्भकार (35) घोराड़ी, महासमुंद04.जिग्नेश कुम्भकार (7) ग्राम गुरेदा, गुंडरदेही05.सगुन बाई कुंभकार (50), ग्राम कुम्हारपारा, कवर्धा06. ईमला बाई सिन्हा (55) ग्राम गुरेदा, गुंडरदेहीअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक जोशी व नगर पुलिस अधीक्षक दल्ली राजहरा डॉ. चित्रा वर्मा के मुताबिक घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपी ट्रक चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक जायलो (SUV) में 13 लोग बैठे थे, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल थे। वे डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।बालोद जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देर रात डौंडी क्षेत्र के करीब की बताई जा रही है। जायलो कार में 13 लोग सवार होकर जा रथे थे, इसी दौरान ओवरटेक कर रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।7 लोगों की हालत नाजुकझमित कुमार (7), गुरेदा, गुंडरदेही● बिंदेश्वरी बाई (35), ग्राम गुरेदा, गुंडरदेही● रुखमणी बाई (60) भरेगांव, गुंडरदेही• युवराम साहू (30) सिकोसा, गुंडरदेही• रम्भा बाई● ईश्वरी बाई (61), ग्राम गुरेदा, गुंडरदेही• कुमारी बाई (55), भरेगांव, गुंडरदेहीबालोद 16 दिसंबर 2024 :- बालोद जिले में रविवार – सोमवार की रात्रि लगभग 12:30 बजे भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर सड़क हादसा हुआ है, जिसमें चार महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई है। वाहन में सवार सभी लोग छठी के कार्यक्रम से लौट रहे थे। मरने वालों में वाहन चालक भी शामिल हैभानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर रविवार – सोमवार की रात्रि 12:30 बजें भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों में एक बच्चा, 4 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारी है। मामला डौंडी थाना क्षेत्र के चौरापावड़ के पास का है।

रिपोर्ट : राम नरेश सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *