
*- *पूर्व मंत्री जनसेवक का नौ माह पूर्व हुआ था निधन*- *परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की*✍🏾✍🏾✍🏾✍🏾✍🏾✍🏾✍🏾✍🏾✍🏾*कामता सिंह जादौन वरिष्ठ पत्रकार*उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के बिंदकी के अदमापुर गांव की माटी में जन्मेपूर्व मंत्री जन सेवक अमरजीत के आवास पांडू नगर कानपुर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बुधवार शाम को पहुंचे। 15 फरवरी 2024 को जनसेवक का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। पूर्व राष्ट्रपति जनसेवक की पत्नी प्रमिला सिंह, पुत्र आशीष प्रताप सिंह जनसेवक, अमित प्रताप सिंह जनसेवक तथा परिजनों से मिले। परिजनों से मिलकर पूर्व राष्ट्रपति ने जन सेवक से लगाव का जिक्र करते हुए संवेदना व्यक्त किया। बताते चलें पूर्व मंत्री जन सेवक अमरजीत सिंह के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से गहरे तालुकात थे। अतीत में जनसेवक के साथ बीते पलों को स्मरण कर पूर्व राष्ट्रपति भावूक हो गए। परिजनों के साथ नाश्ते में ढांढस बंधाते हुए जनसेवक कि समाज सेवा, विरासत को आगे बढ़ाने को कहा। हमेशा परिवार के साथ खड़े होने का भरोसा दिया। जन सेवक अमरजीत सिंह बिंदकी से विधायक बने। बाद में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी बने थे। जनसेवक अमरजीत सिंह के लगाव व प्रभाव तथा लोकप्रियता आल्हा की आवाज की चर्चा क्षेत्रवासी रूंधे गले से करते हैं।✍🏾✍🏾✍🏾
रिपोर्ट : राम नरेश सिंह
