समाजवादी महिला सभा की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों से महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। समाजवादी पार्टी में ही महिलाओं को सम्मान सुरक्षा व राजनीतिक भागीदारी दी जाती है। महिलाओं को बढ़ती महंगाई ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। समाजवादी पार्टी हर जाति वर्ग व महिलाओं को सम्मान देने के लिए उनको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी व हिस्सेदारी देती रहेगी।
समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी ने कहा की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की मासिक बैठक में महिलाओं की समस्याओं उनमें राजनीतिक जागृति तथा उनके उत्पीड़न पर रणनीति बनाकर आंदोलन करने का निर्णय लिया जाता है। निर्वाचन आयोग के वोट बनाओ अभियान को प्रत्येक गांव गांव चलाने तथा भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध भेदभाव के विरुद्ध समाजवादी महिला सभा महिलाओं की आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने किसान, मजदूर, युवाओं, महिलाओं व पीडीए को हिस्सेदारी देने वाली समाजवादी पार्टी से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जुड़ने की अपील की।
पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी ने महिलाओं को अपने अधिकार व सम्मान के लिए समाजवादी पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया।
मीटिंग का संचालन समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन व जिला महासचिव महिला सभा वकीला बेगम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
मीटिंग में मुख्य रूप से समाजवादी महिला सभा महानगर अध्यक्ष हेमानी सिंह,शिखा कोरी,प्रीति शर्मा, संतलेश सैनी,बबली सैनी,फेमिदा सैफी, कमलेश सैनी, ममता कश्यप, निशा कालियान, पिंकी कश्यप, पूनम चौधरी, दीपा,फातिमा सैफी, विमला, संतोष प्रजापति,शाहीन राणा, सुमन सेन, संतोष, सुदेश देवी, विमल सैनी, सहित अनेक सपा महिला सभा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रही।

मुजफ्फरनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *