नैनीताल। सरोवर नगरी समेत पूरे देश, प्रदेश एवं जनपदों में चैत्र नवरात्रि की शुरूआत आज हो चुकी है ।सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा ब्रत आदि रख कर घर में पूजा अर्चना करने के बाद मंदिरों के लिए प्रस्थान किया गया जिससे चलते देशभर में मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। बताया जाता है आज से हिन्दुओ का नव वर्ष भी शुरू हो जाता है।
इस दौरान हर तरफ माता रानी के जयकारे गूंज रहे हैं। उत्तराखण्ड में भी चैत्र नवरात्रि को लेकर उल्लास और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है।
नैनीताल व उसके आसपास सुबह से ही भक्तों का जमावड़ा मंदिरों में लगा हुआ है।
जिसमें घोड़ाखाल, कैची धाम, हनुमान गढ़, गुफामहादेव, स्नोव्यू देव मंदिर, सत्य नारायण मंदिर के अलावा विश्व प्रसिद्ध मां नयना देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
इस दौरान भक्तजन मां के नौ रूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मंदिर परिसर भक्ति और आस्था के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया।
दूर-दूर से आए श्रद्धालु मां नयना देवी के दर्शन कर खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं। मंदिर में विशेष पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ और भजन-कीर्तन के साथ साथ सुंदर कांड का आयोजन भी किया जा रहा है।

इस मंदिर से जुड़ी पौराणिक मान्यता भी बेहद खास है। मान्यता के अनुसार जब देवी सती ने अपने पिता दक्ष प्रजापति के यज्ञ में अपमानित होकर हवन कुंड में आत्माहुति दी, तो भगवान शिव उनका पार्थिव शरीर लेकर पूरे ब्रह्मांड में विचरण करने लगे। इससे सृष्टि का संतुलन बिगड़ने लगा। तब भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से सती के शरीर को खंडित किया। कहा जाता है कि सती की बाईं आंख नैनीताल में गिरी, जिसके बाद यहां मां नयना देवी की स्थापना हुई। यही कारण है कि इस स्थान को शक्तिपीठों में विशेष स्थान प्राप्त है। फिलहाल नवरात्रि के पावन दिनों में नैनीताल में भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है और श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मां के मंदिर में पहुँच कर पूजा अर्चना करने में लगे हुए हैं। यहाँ हर वर्ष नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव भी आयोजित किया जाता है।

रिपोर्ट। ललित जोशी
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।