नैनीताल। सरोवर नगरी कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर ( KU-IIC) की ओर से डीएसबी परिसर, नैनीताल में विद्यार्थियों में स्थानीय शिल्पकलाओ को बढ़ावा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा बाजार का क्रय विक्रय से रूबरू करवाने के लिए हस्तशिल्प मेले का आयोजन किया गया। मेले में प्रतिभाग करने के लिए 46 विद्यार्थियों में पंजीकरण करवाया था। जिसमें 13 स्टॉलो को लगाकर विद्यार्थियों ने अपने द्वारा बनाए गए हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। जिसका विद्यार्थियों के साथ साथ कॉलेज प्रशासन के शिक्षकों और कर्मचारियों ने जमकर लुफ्त उठाया। यहां बता दें कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय कला, संस्कृति और पारंपरिक शिल्प को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करना रहा।

विद्यार्थियों ने मेले में ऊन से बने फूल, तहर तहर के गुड्डे गुड़िया, हाथ से बने आभूषण, लकड़ी के सजावटी सामान, मोमबत्तियां, पारंपरिक पहाड़ी उत्पाद और हस्तनिर्मित उपहार सामग्री आकर्षण का केंद्र रहे। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक स्टॉलों का अवलोकन किया और स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर कारीगरों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का आयोजन डी एस बी परिसर नैनीताल में किया गया, जहां परिसर का माहौल रंग-बिरंगे स्टॉलों और सांस्कृतिक झलकियों से जीवंत नजर आया।

आयोजक प्रोफेसर आशीष तिवारी ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से न केवल विद्यार्थियों में स्थानीय शिल्पकलाओ के प्रति रुचि बढ़ती है बल्कि युवाओं को भी पारंपरिक कला से जुड़ने के अवसर के साथ साथ अपने उत्पादों को बेचने के लिए बाजार उपलब्ध होता है, कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के मेले आयोजित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को स्थानीय उत्पादों को बनाने के लिए प्रोत्साहन मिल सके और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को मजबूत किया जा सके। आयोजन के दौरान वनस्पति विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी आदि विभागों को प्रध्यापक, कर्मचारी, शिक्षक और शोधार्थी मौजूद रहे।

रिपोर्ट। ललित जोशी
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।