नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व प्रदेश में न्यायलयों को बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल आने का सिलसिला जारी है। आज नैनीताल हाईकोर्ट को भी रजिस्ट्रार कार्यालय में एक धमकी भरा ईमेल आया। जिसके चलते पूरे शहर में व हाईकोर्ट में हड़कंप मच गया।

कुमायूँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल स्वयं हाईकोर्ट परिसर पहुँचीं और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।

आईजी कुमायूँ के निर्देश पर न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई। डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता और एंटी-सबोटाज टीमों द्वारा सघन जांच की गई। सभी प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहन तलाशी ली जा रही है।

सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ पीएसी की एक कंपनी व एटीएस की टीम तैनात की गई है। वहीं, साइबर सेल धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच कर उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह से दूर रहने की अपील की है।

पुलिस ने हर पहलू पर जांच शुरू कर दी है। हाईकोर्ट परिसरके चारों ओर खोजबीन शुरू चल रही है। भारी पुलिस बल समेत उच्चाधिकारी मौजूद हैं। सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए प्रवेश गेटों पर सघन चेकिंग अभियान जारी है। अधिकांश अधिवक्ता हाईकोर्ट परिसर में ही तैनात हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक धमकी भरा ईमेल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जर्नल के कार्यालय में आया। जिससे भयभीत होना स्वाभाविक था। जिसके चलते पुलिस को भी सूचना मिली तो मोके पर सभी सुविधाओं से लैस होती हुई पुलिस की सभी विंग चप्पे चप्पे पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।