केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 7वीं बटालियन द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के थाना लांजी क्षेत्र स्थित ग्राम धारमारा में जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत गांव के 10 स्थानीय युवक-युवतियों को प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे वे आपातकालीन परिस्थितियों में ग्रामीणों की सहायता कर सकें।

यह प्रशिक्षण 16 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक कुल 9 दिनों तक चला। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को चोट लगने, रक्तस्राव, जलने, हड्डी टूटने, बेहोशी, सर्पदंश एवं अन्य सामान्य दुर्घटनाओं में प्राथमिक उपचार देने की विधियों की जानकारी दी गई। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन 7वीं बटालियन के कमांडेंट कपिंग गिल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत 03 फरवरी 2026 को आयोजित समापन कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षित युवक-युवतियों को प्राथमिक उपचार किट प्रदान की गई, ताकि वे अर्जित ज्ञान को व्यवहार में ला सकें।

इस अवसर पर सीआरपीएफ द्वारा आसपास के जरूरतमंद ग्रामीणों के लिए निःशुल्क चिकित्सकीय जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने सीआरपीएफ की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से गांव में आपात स्थिति के समय तत्काल सहायता उपलब्ध हो सकेगी तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की मांग की।

कार्यक्रम के दौरान अजय पटेल (उप कमांडेंट), प्रदीप कुमार साहू (सहायक कमांडेंट), डॉ. सानिया अमित मलानी (वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी), डॉ. विवेक द्विवेदी (चिकित्सा अधिकारी) सहित सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

लांजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।