लींबायत के डुंभार फायर स्टेशन के पास हुई हत्या के मामले में लींबायत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम दीपक सरजूसिंह और भगवान सवई बताए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने मृतक आलोक झंडाराम अग्रवाल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। मृतक आलोक अग्रवाल दलाली के व्यवसाय से जुड़े हुए थे। इस पूरे घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि मात्र 80 सेकंड में आरोपियों ने आलोक पर 60 बार चाकू से वार किए और उनकी हत्या कर दी।
सूत्रों के अनुसार मृतक आलोक कपड़े की दलाली के साथ पुलिस का मुखबिर भी था। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अफशाख और एक अन्य आरोपी अभ्रान को वांछित घोषित किया है।
हत्या के पीछे की मुख्य वजह यह बताई जा रही है कि मृतक आलोक ने 10 दिन पहले अफशाख को थप्पड़ मारा था। हालांकि, आलोक ने अफशाख को थप्पड़ क्यों मारा था, यह स्पष्ट जानकारी तभी मिल पाएगी जब अफशाख पुलिस की गिरफ्त में आएगा।
फिलहाल पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।


News by :
Mayank agarwal
Gujrat State Head
