RTO में जुर्माना भरने की फर्जी रसीदें तैयार की जाती थीं।
इन रसीदों के जरिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों को छुड़वा दिया जाता था।
घोटाले में छह महीने से वांटेड सुनील शर्मा को सरथाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया।
उधना लांबे हनुमान इलाके में एक ऑटो रिक्शा छुड़वाने के लिए तीन युवक आए थे।
उन्होंने अपने नाम विशाल, कृष्णा और सुनील बताए थे।
आरोपी विशाल ने RTO में जुर्माना भरने की स्लिप पेश की थी।
जांच में स्लिप फर्जी पाई गई।
साथ ही यह भी सामने आया कि स्लिप पर किसी अन्य वाहन मालिक द्वारा भरे गए जुर्माने का विवरण था।
आरोपियों ने कुल 29 वाहनों को फर्जी रसीद पेश कर छुड़वाया था।
पिछले एक वर्ष में विशाल, कृष्णा, सुनील सहित ठगों के इस गिरोह ने इसी तरह फर्जीवाड़ा कर RTO अधिकारियों की नकली सिग्नेचर से 29 वाहन छुड़वाए थे।
भेजाबाजों ने सरकारी खजाने को कुल 2.38 लाख रुपये का चूना लगाया था।
सरथाणा पुलिस में दर्ज इस मामले में छह महीने से फरार सुनील श्रीवास्तव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।


News by :
Mayank agarwal
Gujrat State Head
