खतौली – उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद खतौली में नामित सभासदों की सूची जारी कर दी गई है। शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 की धारा-9 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन सदस्यों को नामित किया गया है। यह आदेश 14 मार्च 2026 को लखनऊ से जारी किया गया।
जारी सूची के अनुसार नगर पालिका परिषद खतौली के लिए पांच सभासदों को नामित किया गया है। अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन खतौली के नगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेतृत्व द्वारा नामित सभासद बनाने के लिए शासन को भेजी गई सूची में खतौली के वैश्य समाज को पूरी तरह अनदेखा किया गया है। नामित पांच सभासदों में कोई भी वैश्य समाज से नहीं है जो कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। अभिषेक गोयल का कहना है कि वैश्य समाज सदैव भाजपा का मूल वोटर रहा है जिसने कभी भी अन्य दलों को वोट नहीं किया परंतु वर्तमान में भाजपा सरकार द्वारा वैश्य समाज को दरी बिछाने वाले पद ही मिलते हैं। भाजपा को वैश्य समाज से सिर्फ़ वोट और चंदा चाहिए, प्रतिनिधित्व नहीं। भाजपा में मंडल अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष और प्रदेश तक के नेतृत्व की दौड़ में वैश्य समाज का नाम योजनाबद्ध तरीके से बाहर रखा जाता है। अभिषेक गोयल ने कहां यह चिंता का विषय है कि व्यापार और देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बावजूद वैश्य समाज को वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में वैसी नेतृत्व भागीदारी नहीं मिल रही है जैसी पहले मिलती थी । नगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने भाजपा नेतृत्व और सरकार से मांग है कि राष्ट्र निर्माण में वैश्य समाज के योगदान के अनुपात में उन्हें उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए ताकि नीति निर्धारण में उनकी अहम भूमिका बनी रहे।

रिपोर्ट. पंडित जुगनू शर्मा
लोकेशन.. खतौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।