SECL प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों ने मूंदी आंखें प्रतिदिन 100 टन से ऊपर कोयल की चोरी सरकार को लाखों का नुकसानसरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत SECL अमेरा खदान से बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो महिला पुरुष बच्चे ग्रामीण खदान में घुसकर कोयला चोरी कर रहे हैं। रोजाना सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण कोयला चोरी करने खदान में पहुंच रहे हैं कोयला चोरी करने से रोक रहे खदान कर्मियों पर ग्रामीणों के द्वारा हमला कर दिया जाता है। यही नहीं इन कोयले को बाइक के माध्यम से ईट भट्ठों में सप्लाई किया जा रहा है। मेरा खदान से प्रतिदिन सैकड़ो कोयला चोरी से सरकार को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। एसईसीएल प्रबंधन या प्रशासन के ओर से अमेरा खदान से कोयला चोरी पर अंकुश लगाने कोई सार्थक कदम अब तक नहीं उठाया गया है।कोयला चोरी को लेकर पूर्व में पुलिस के द्वारा कई ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है परंतु कोयला चोरी थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोयला चोरी करने का वीडियो आप सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है और तरह-तरह के मीम बनाए जा रहे हैं।ग्रामीणों का समूह खदान में घुसकर कर रहे कोयला चोरी प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों का समूह अमेरा खदान में घुसकर कोयला चोरी कर रहे हैं। कोयला चोरी रोकने सीसीएल प्रबंधन नाकाम नजर आ रहा है। ग्रामीणों के समूह द्वारा प्रतिदिन 100 टन से ऊपर की कोयले की चोरी की जा रही है।””””ईट भट्ठों में कोयले की सप्लाई””””अमेरा खदान से कोयला चोरी कर ग्रामीण ईंट भट्टों में सप्लाई कर रहे हैं इसके अलावा ग्रामीणों के द्वारा घरों में बड़ी मात्रा में कोयला संग्रहित करके रखा गया है। जिसकी सप्लाई चार पहिया छह पहिया और ट्रकों के माध्यम से किया जाता है। अमेरा खदान प्रबंधन कोयला चोरी रोकने में पूरी तरह से लाचार और आशय नजर आ रहा है।SECL महाप्रबंधक डॉक्टर संजय सिंह इस संबंध में विश्रामपुर SECL महाप्रबंधक डॉक्टर संजय सिंह से फोन पर कोयला चोरी के संबंध में बात करने पर उनके द्वारा कहा गया कि ग्रामीणों के द्वारा दादागिरी कर खदान के अंदर घुसकर कोयला चोरी किया जा रहा है उन्हें रोकने पर गार्ड्स के साथ मारपीट किया जाता है। कोयला चोरी पर अंकुश लगाने सरगुजा पुलिस अधीक्षक से चर्चा की गई उनके द्वारा कार्रवाई को लेकर आश्वासन दिया गया है। और स्थानीय पुलिस की मदद ली जा रही है लेकिन ग्रामीण है कि मानने को तैयार नहीं है।उन्होंने साफ कहा कि यह जो बोरी की बोरी कोयला ईट भट्ठों पहुंच रहा है उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए।

रिपोर्ट : अशफाक खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।