कानोड़ (उदयपुर)।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उदयपुर के सचिव कुलदीप शर्मा (अपर जिला एवं स त्र न्यायाधीश) ने 15.जनवरी 2026 को कानोड़ उप कारागृह का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की।
तालुका विधिक सेवा समिति, कानोड़ के सचिव गिरधारी लाल नायक ने इस निरीक्षण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सचिव ने जेल परिसर की साफ-सफाई, बंदियों के भोजन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया।
साथ ही सचिव ने बंदियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने जेल में बंद ऐसे कैदियों की पहचान करने के निर्देश दिए जिन्हें कानूनी सहायता की आवश्यकता है या जिनके पास पैरवी के लिए वकील उपलब्ध नहीं है। बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों और मुफ्त विधिक सहायता योजना के बारे में जानकारी दी गई। जेल प्रशासन को निर्देश दिए गए कि बंदियों को नियमानुसार दी जाने वाली सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।
इस औचक निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन के अधिकारी और विधिक सेवा समिति के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सचिव महोदय ने स्पष्ट किया कि जेलों में मानवाधिकारों का पालन सुनिश्चित करना और बंदियों को समय पर न्याय दिलाना प्राधिकरण की मुख्य प्राथमिकता है।



रिपोर्ट केलास तेली भींडर उदयपुर राजस्थान
