एक स्वर से आवाज आ रही है बटोगे तो काटोगे एकता लानी है।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल समेत तमाम क्षेत्रों में इन दिनों राष्ट्रीय सेवक संघ आरएसएस का शताब्दी वर्ष हिन्दू विराट सम्मेलन के साथ जगह जगह मनाया जा रहा है। गत दिवस नैनीताल के डीएसए मैदान में साध्वी प्राची ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा बटोगे तो काटोगे एकता बहुत जरूरी है। इसी क्रम आज भवाली, भीमताल, एवं ग्रामीण क्षेत्र मंगोली में भी बड़ी धूमधाम के साथ आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। महिलाओ ने कुमाउँनी परिधान रंगोली पिछोड़ा एवं साज सिंगार कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया इस अवसर पर मंगोली में आरएसएस के सदस्यों ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा राष्ट्रीय सेवक संघ की स्थापना 1925 में हुई तब से आज तक राष्ट्रीय सेवक संघ निरंतर कार्य करते आ रहा है। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो, किसानों का हो या कोई भी क्षेत्र हर क्षेत्र में कार्य करते आ रहा है । उन्होंने कहा उत्तराखंड में आई आपदा के समय भी राष्ट्रीय सेवक संघ ने कार्य किया।
वही भीमताल क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन में युवाओं द्वारा जय श्री राम के नारों के साथ विशाल रैली निकाली। आरएसएस के वक्ता ने सबसे पहले पदम् श्री सम्मानित यशोधर मठपाल जी को प्रणाम करते हुए कहा आरएसएस एक ऐसा हिन्दुओ का संगठन है जहां एकता के साथ कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा हम अभी विधार्थी है वह भी प्राइमरी स्कूल के विश्व विद्यालय के मठपाल जी है में प्रणाम करता हूँ। फिर अपनी बात को कहते हुए कहा हमें विश्व को एक रखना इसलिए हमें संगठन की आवश्यकता है। क्योंकि हमारे शास्त्रों में कहा गया है पूरे विश्व को श्रेष्ठ बनाना है। भवाली में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। भीमताल में छोटे छोटे बच्चों द्वारा जहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गए वही ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं द्वारा पहाड़ी झोड़े आदि गाकर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर आरएसएस के तमाम सदस्यों समेत नैनीताल विधायक सरिता आर्या, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट, राज्य मंत्री दिनेश आर्या, भवाली भाजपा नेता प्रकाश आर्या, मंगोली हेम चन्द्र बहुखंडी तमाम लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *