नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल समेत तमाम क्षेत्रों में उत्तराखंड सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है।
इसी क्रम में जनपद नैनीताल के हल्द्वानी विकासखंड की प्रीति सैनी आज महिला आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरी हैं।
वे वैष्णवी आजीविका स्वयं सहायता समूह में सचिव एवं सक्रिय सदस्य के रूप में जुड़ी हुई हैं और अपने घर से ही हैंडीक्राफ्ट व मसाला निर्माण का सफल कार्य संचालित कर रही हैं।

प्रीति सैनी बताती हैं कि सरकारी योजनाओं से उन्हें आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। वे विशेष रूप से राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा REAP परियोजना का आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं- सरकार की योजनाओं ने हमें घर बैठे रोजगार का अवसर दिया, जिससे हम महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और समाज में सम्मान के साथ जीवन जी पा रही हैं।*

प्रीति सैनी को REAP / ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत ₹75,000 की सब्सिडी सहित कुल ₹3 लाख का ऋण प्राप्त हुआ। इस सहायता से उन्होंने अपने घर पर ही मसाला पीसने वाली चक्की स्थापित की और मसालों का उत्पादन शुरू किया। धीरे-धीरे उनके शुद्ध और घरेलू मसालों की मांग बढ़ने लगी।

आज उनके द्वारा तैयार मसालों की बिक्री स्थानीय बाजारों, मेलों तथा शादी-विवाह के सीजन में बैंकेट हॉलों में बड़े स्तर पर होती है। इसके अलावा वे हर त्योहारी मौसम में सीजनल उत्पाद भी तैयार करती हैं—
होली पर चिप्स, कचरी एवं हर्बल रंग
दिवाली पर ऊन की फूल मालाएं व तोरण साथ ही विभिन्न हैंडीक्राफ्ट उत्पाद
ऋण की बची हुई धनराशि से प्रीति सैनी ने एक छोटी दुकान भी शुरू की, जहां वे कॉस्मेटिक्स और दैनिक उपयोग का सामान बेचती हैं। इन सभी कार्यों से वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हुए सभी खर्चों के बाद प्रतिवर्ष लगभग ₹80 हजार से ₹1 लाख तक की शुद्ध आय अर्जित कर रही हैं।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।