जिला एवं सेशन न्यायाधीश, उदयपुर के निर्देशों की अनुपालना में आज अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश (एडीजे) मावली, राहुल चौधरी तथा अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति (वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एंव अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कानोड) श्रीमती मनिता प्रकाश द्वारा उपकारागृह कानोड़ का आकस्मिक और निरीक्षण किया गया, जिसमें तालुका सचिव श्री गिरधारी लाल नायक भी साथ रहे।

निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा, स्वच्छता और बंदियों के मानवाधिकारों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। चूंकि उपकारापाल छुट्टी पर थे, अतः उनकी जगह अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे रामनिवास ने अधिकारियों को व्यवस्थाओं की जानकारी दी। संवाद के दौरान सामने आया कि पीने के पानी की व्यवस्था सही नहीं है, जिस पर अधिकारियों ने पानी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बंदियों ने बताया कि उन्हें समय पर नाश्ता मिल जाता है और जेल का वातावरण जातिगत भेदभाव से मुक्त है। अधिकारियों ने स्वयं जेल की रसोई में बनी प्याज की सब्जी, दाल और चपाती को चखकर भोजन की गुणवत्ता की पुष्टि की। साथ ही, बंदियों के निःशुल्क विधिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। सुरक्षा हेतु अतिरिक्त गार्ड्स की मांग के बीच अधिकारियों ने शेष व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

रिपोर्ट केलास तेली भींडर उदयपुर राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।